• Mon. Oct 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

‘21 अगस्त को बंद रखो, वरना…’ BJP को मिला धमकी भरा मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

ByAdmin

Aug 21, 2026

भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित स्टेट ऑफिस के आधिकारिक ई-मेल पर आज धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया। ई-मेल में 21 अगस्त को पंजाब बंद के दौरान जो शहर खुले रहेंगे, वहां बम धमाके करने की धमकी दी गई है। संदेश सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह धमकी भाजपा के चंडीगढ़ स्थित स्टेट ऑफिस के आधिकारिक ई-मेल पते पर भेजी गई। ई-मेल में ‘21 अगस्त पंजाब बंद’ और ‘31 अगस्त स्कूल बंद’ जैसे संदेश लिखे गए हैं। भेजने वाले ने पंजाब को खालिस्तान से जोड़ते हुए धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है।

मेल में 21 अगस्त को पंजाब बंद रखने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि जिन शहरों में बंद नहीं होगा, वहां बम धमाके किए जाएंगे। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की जांच में जुट गई हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संदेश किसने भेजा है।

ई-मेल में 31 अगस्त को स्कूल बंद रखने की बात भी कही गई है। इसके अलावा संदेश में शहीद दिलावर सिंह बब्बर को याद करने की अपील की गई है। धमकी भरे ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इसके स्रोत और भेजने वाले की पहचान की जांच कर रही हैं। मामले में ई-मेल की तकनीकी जांच के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page