• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर के इंस्पेक्टर राणा यादविंदर पर रीलों का खुमार! वर्दी में वीडियो बनाने को लेकर घिरे

ByAdmin

Aug 26, 2026

जालंधर के इंस्पेक्टर राणा यादविंदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर पुलिस यूनिफॉर्म में और ड्यूटी के दौरान रील्स शेयर बनाते रहते हैं। पर शायद अब रील बनाना उन पर भारी पड़ने वाला है क्योंकि कांग्रेस के जिला यूथ अध्यक्ष अंगद दत्ता ने उनके खिलाफ पुलिस कमिश्नर जालंधर, पंजाब डीजीपी गौरव यादव और सीएम ऑफिस को शिकायत भेजी है।

अंगद दत्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि इंस्पेक्टर राणा यादविंदर ने कथित तौर पर पुलिस की आधिकारिक वर्दी पहनकर सार्वजनिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गानों और मनोरंजन से भरपूर वीडियो व रील्स अपलोड की हैं। यह पंजाब डीजीपी पंजाब के उन निर्देशों का सीधा उल्लंघन है, जिनके तहत पुलिसकर्मियों को वर्दी में डांस, मनोरंजन या कैजुअल वीडियो/रील्स बनाने और पोस्ट करने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है।

उन्होंने शिकायत में उस वीडियो फुटेज का भी उल्लेख किया, जिसमें अधिकारी को एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (गाड़ी नंबर PB-08-FQ-5070) से उतरते देखा जा सकता है, जिसके शीशों पर नियमों के विपरीत प्रतिबंधित काली/डार्क फिल्म लगी हुई प्रतीत होती है।

अंगद दत्ता ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे उच्च स्तर का पेशेवर अनुशासन बनाए रखें और कानून का पालन करने में जनता के लिए एक आदर्श बनें। जब ड्यूटी पर तैनात अधिकारी सार्वजनिक रूप से ट्रैफिक नियमों और विभागीय दिशा-निर्देशों की अवहेलना करते दिखाई देते हैं, तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है और जनता का विश्वास कमजोर होता है।

शिकायत में अंगद दत्ता ने कहा कि वायरल रील्स की औपचारिक जांच कराई जाए ताकि यह साफ हो सके कि क्या वे वर्दी में आचरण से जुड़े डीजीपी के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन करती हैं। वीडियो में दिख रही गाड़ी के शीशों पर अवैध रूप से लगाई गई काली फिल्म की जांच कर कार्रवाई की जाए। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो पुलिस सेवा नियमों के तहत उचित प्रशासनिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page