• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

रक्षाबंधन पर जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ दिखीं महिलाएं, राखी बांधकर बोलीं- चुनाव में भी देंगे साथ

ByAdmin

Aug 29, 2026

आम आदमी पार्टी की जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने इलाके की महिलाओं के साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्योहार बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस खास मौके पर हलके की महिलाओं ने राजविंदर कौर थियाड़ा की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधा और उनका मुंह मीठा करवाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस स्नेहपूर्ण कार्यक्रम के दौरान राजविंदर थियाड़ा ने भी अपनी बहनों को त्योहार के उपहार स्वरूप बेहद सुंदर सूट भेंट किए और उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

आगामी चुनावों में थियाड़ा को मिलेगा पूर्ण समर्थन
समारोह में पहुंची महिलाओं ने राजविंदर कौर थियाड़ा द्वारा जालंधर कैंट क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों और उनके मिलनसार व्यवहार की जमकर सराहना की। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि कैंट हलके की जनता का पूरा समर्थन राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ है और वे आने वाले विधानसभा चुनावों में भी उनका डटकर साथ देंगी। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से महिलाओं के बैंक खातों में 3 हजार और 4500 रुपये की वित्तीय सहायता आने पर भी महिलाओं ने खुशी जताई और भगवंत मान सरकार का आभार व्यक्त किया।

हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का लिया संकल्प: राजविंदर थियाड़ा
महिलाओं के इस प्यार और अटूट विश्वास से गदगद होकर हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व पर बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधकर जो अनमोल प्यार और सम्मान दिया है, उसकी वे हमेशा आभारी रहेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे कैंट हलके के हर नागरिक की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं और इलाके के चौमुखी विकास के साथ-साथ लोगों के हर सुख-दुख में एक परिवार की तरह हमेशा साथ खड़ी रहेंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page