• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में हजारों महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन, मेयर विनीत धीर की कलाई पर बांधी राखी; बोले- यह रिश्ता जिम्मेदारी का प्रतीक

ByAdmin

Aug 29, 2026

जालंधर में आयोजित विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिला वालंटियर्स, सखियां, आंगनवाड़ी वर्कर्स, जमीनी स्तर पर सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र की अन्य महिलाओं ने एकजुट होकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान महिलाओं ने मेयर विनीत धीर की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें अपना स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

 कार्यक्रम के दौरान उस समय भावुक माहौल बन गया, जब बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्यक्तिगत रूप से मेयर विनीत धीर की कलाई पर राखी बांधी। मेयर ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार या रस्म नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का रिश्ता है। हजारों बहनों ने उन्हें अपना भाई मानकर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। सार्वजनिक जीवन में पद और जिम्मेदारियां बदल सकती हैं, लेकिन लोगों के विश्वास का सम्मान हमेशा किया जाना चाहिए।

 महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत किए बिना परिवार और समाज की प्रगति संभव नहीं है। जब महिला मजबूत होती है तो पूरा परिवार मजबूत होता है और जब बेटी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी बेहतर होता है। महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करना और पात्र महिलाओं तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका फोकस रहेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page