• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर से बड़ी खबरः इस घोटाले के आरोप को लेकर अनिश्चितकाल के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

ByPunjab Khabar Live

Nov 24, 2023

(PKL): जालंधर में किसानों की तरफ से रेलवे ट्रैक खाली करने के बाद अब अमृतसर में रेलवे ट्रैक को जाम किया गया है। किसान संगठन 12 बजे से अनिश्चितकाल के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। अमृतसर में रेलवे लाइनों पर बैठे किसानों की मांग केंद्र द्वारा शुरू किए गए भारत-माला प्रोजेक्ट में अनियमितताओं को लेकर है।किसान संगठनों का कहना है कि भारत माला प्रोजेक्ट में अमृतसर व आसपास के जिलों में से कई किसानों ने उनकी जमीन कम दाम में एक्वायर करने और इस राशि में घोटाले के आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि कुछ किसानों को दाम से अधिक पैसे दिए गए, जबकि साथ लगते किसानों की जमीनों के दाम कई गुना कम दिए गए हैं। अधिकारियों को शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद किसानों को ये कदम उठाना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page