जालंधरः जमशेर रोड पर पुलिस और डोनी बल्ल गैंग के बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच 3 रौंद गालियां चली। मुठभेड़ में आरोपी की टांग में लगी गोली लगी और बदमाश घायल हो गया।
पुलिस द्वारा उसे ईलाज के लिेए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जा रहा है। घायल बदमाश की पहचान तरनतारण के रहने वाले सुखजिंदर सिंह उर्फ प्रिस के रूप में हुई है और वह डोनी बल्ल गैंग का सदस्य है।
पुलिस ने बदमाश के पास से एक पिस्तौल की बरामद हुई। आरोपी को बीते दिन शहर में वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बरामदगी के लिए पुलिस उसे लेकर जमशेर पहुंची थी।

