जालंधरः जिमखाना क्लब में आयोजित ‘राधे श्याम भजन संध्या’ के दौरान *गुरबानी* (गुरु ग्रंथ साहिब के भजन) को गलत तरीके से गाए जाने को लेकर विवाद गरमा गया है। इस मा मामले को लेकर आज आवाज ए कौम के हरजिंदर सिंह जिंदा द्वारा पुलिस कमिशनर को मांग पत्र सौंपा जाएंगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह दोपहर 2 बजे पुलिस कमिश्नर को शिकायत देने के लिए जा रहे है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की प्रशासन द्वारा जांच करवाई जाए और बनती कार्रवाई की जाए।
