• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

दूध खरीदने से पहले सावधान! जालंधर में मिलावट के लगातार सामने आ रहे VIDEO ने बढ़ाई चिंता

ByAdmin

Sep 22, 2026

जालंधर शहर में जैसे ही त्यौहारी सीजन की आहट हुई है, वैसे ही खान-पान की चीज़ों में मिलावट का खेल भी तेजी से शुरू हो गया है। खासतौर पर जमशेर इलाके की डेयरियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ऐसे स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने दूध सप्लाई करने वालों के दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। त्योहारों के समय दूध की मांग बढ़ते ही लोगों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।

बीते दिनों बस्ती पीर दाद रोड पर हुए एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो खूब चर्चा में रहा था। इसमें एक दूध सप्लायर ने कैमरे पर खुद यह माना था कि वह डेयरी से शुद्ध भैंस का दूध खरीदने के बाद 28 किलो के कैन में करीब 18 किलो तक पानी मिलाता है और फिर उसे लोगों के घरों में सप्लाई करता है।

अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और स्टिंग वीडियो सामने आ गया। यह नया वीडियो कथित तौर पर राधे श्याम डेयरी से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति डेयरी कर्मचारियों से दूध में पानी मिलाने की बात कर रहा है और कर्मचारी उसे वीडियो बनाने से रोकता हुआ दिखाई देता है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच देव डेयरी के संचालक मनप्रीत मंगू का बयान भी सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि बीते दिनों उन्होंने अपनी डेयरी के कुछ कर्मचारियों को दूध में पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

वीडियो वायरल होने के बाद मनप्रीत मंगू ने मिलावटखोरों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आम जनता तक शुद्ध और पौष्टिक दूध पहुंचाना सभी डेयरी संचालकों की पहली नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थोड़े से लालच के चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करना सरासर अपराध है और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन को सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page