जालंधरः नार्थ हलके की तरह आप पार्टी की सियासत में एक बार फिर से बड़ा दाव खेला जा रहा है। दरअसल, आप पार्टी विधायक रमन अरोड़ा को एक बार फिर से पावरफुल करने की तैयारी है। रमन अरोड़ा पर पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। अब उन्हें जालंधर सेंट्रल में दोबारा से पावर देकर मैदान में उतारा है, रमन को पंजाब सरकार ने पहले भी सुरक्षा प्रदान की थी जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा वापिस दे दी, सूत्रों के अनुसार एक सर्वे में रमन अरोड़ा सेंट्रल हलके में जीतते नज़र आ रहे हैं जिसके बाद पार्टी हाईकमान उनपर दोबारा से भरोसा जता सकती है।
