• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: स्कूल से अंदर से बच्चा चोरी करता व्यक्ति काबू, लोगों की पिटाई

ByAdmin

Sep 23, 2026

जालंधर: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में स्थित माता गुजरी खालसा मार्डन स्कूल के अंदर बच्चे को किडनैप करने की घटना सामने आई है। जहां बच्चे की मां ने शोर मचा दिया और स्कूल प्रशासन की मदद से व्यक्ति को काबू कर लिया गया। इस दौरान स्कूल के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। वहीं महिला ने कहा कि वह काफी समय से चक्कर काट रहा था। इस दौरान गली के लोगों को कई बार पूछा गया, लेकिन पता नहीं चल पाया। महिला ने कहाकि वह बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए आई और उक्त व्यक्ति उसके पीछे आ स्कूल के अंदर आ गया।

इस दौरान सिक्योरिटी से पूछा कि वह कौन है तो उक्त व्यक्ति कहने लगा कि वह बच्चे की एडमिशन करवाने के लिए आया है। कभी कह रहा है कि वह बच्चे को छोड़ने के लिए आया है। इस दौरान कभी कह रहा है कि वह भाई से मिलने के लिए आया है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। इस दौरान सिक्योरिटी से लोगों ने प्रिंसीपल को बुलाने के लिए भी कहा।

लेकिन लोगों ने उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया और उसकी जमकर छित्तर परेड की। लोगों ने स्कूल प्रशासन की सिक्योरिटी पर भी सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि ऐसे उनके बच्चे कैसे स्कूल में सुरक्षित रहेंगे। वहीं अन्य महिला ने कहा कि उसका बच्चा स्कूल में पढ़ता है, लेकिन उन्हें स्कूल के अंदर सिक्योरिटी की ओर से जाने नहीं दिया जाता। ऐसे में उक्त व्यक्ति स्कूल के अंदर कैसे चला गया, यह चिंता का विषय है। काफी देर तक हंगामा होने के बाद और व्यक्ति की छित्तर परेड करने के बाद बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। वहीं स्कूल मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि स्कूल सिक्योरिटी से जब परिजनों द्वारा उक्त व्यक्ति को लेकर बात की गई तो पेरेंट्स और सिक्योरिटी की मदद से व्यक्ति को काबू कर लिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति ने बच्चे की एडमिशन के लिए कहा तो उक्त व्यक्ति को रिसेप्शन तक ही भेजा गया। जिसके बाद पेरेंट्स और सिक्योरिटी द्वारा शक के आधार पर पूछताछ की गई। इस दौरान लोगों द्वारा व्यक्ति की जमकर छित्तर परेड की गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page