• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हालात बेकाबू, मीडिया और पुलिस कर्मियों पर स्टूडेंट्स ने किया हमला, तोड़ी गाडियां, लगाई आग

ByAdmin

Sep 27, 2026

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की खबर सामने आई है। वहीं, LPU के छात्रों ने पत्थरबाजी भी की है। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी घायल भी हुए है। मौके पर कई पुलिस व मीडिया कर्मियों के गाड़ियों में प्रदर्शनकारी छात्रों ने आग लगा दी। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी स्थिति को नियंत्रण पाने में लगातार जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि FIR दर्ज करने के अलावा जांच के लिए SIT गठित की गई है, जिसमें 5 सदस्य स्टूडेंट्स हैं। इसके बावजूद स्टूडेंट्स आरोपी की गिरफ्तारी पर धरना दे रहे हैं। छात्रों के धरने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिस कारण स्थानीय लोगो और राहगीरों को अच्छी खासी परेशानियो का सामना भी करना पड़ रहा है।

देर रात छात्रों द्वारा एलपीयू के माल में जमकर तोड़फोड़ की गई। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दुकानों के अंदर और बाहर सामान बिखरा हुआ है। इस दौरान कुछ नकाबपोश छात्र हाथों में लैपटॉप लेकर जा रहे हैं। दरअसल, छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ की और एक हिस्से में आग लगा दी। इसके बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया। पुलिस ने पहले कहा कि जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। मामला बढ़ता देख FIR की गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page