• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

LPU हिंसा के दौरान फाइटर जेट पर चढ़ा नाबालिग छात्र गिरफ्तार

ByAdmin

Oct 2, 2026

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा और तोड़फोड़ के दौरान परिसर के बाहर स्थापित मिग-23UM फाइटर जेट पर चढ़कर तस्वीर खिंचवाने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाबालिग है और LPU का ही छात्र बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी भी मंडी जिले से की गई है। आरोपी की उम्र नाबालिग बताई जा रही है और वह LPU में पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता मंडी के DC ऑफिस में अधिकारी के तौर पर तैनात हैं। पुलिस ने यूनिवर्सिटी परिसर और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी जांच के दौरान फाइटर जेट पर चढ़ने वाले युवक की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की।

LPU में हिंसा के दौरान फाइटर जेट पर खड़े नाबालिग की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। तस्वीर में युवक मिग-23UM फाइटर जेट के ऊपर खड़ा दिखाई दे रहा था, जबकि उसके पीछे हिंसा के दौरान आग लगी हुई नजर आ रही थी।
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

कुछ पोस्ट में युवक को इस घटना के दौरान हीरो की तरह पेश किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी पहचान के लिए CCTV फुटेज की जांच शुरू की।

इस मामले को लेकर LPU के चांसलर और BJP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर मिग-23 फाइटर जेट और 1971 की जंग में इस्तेमाल किया गया टैंक स्थापित है। उन्होंने कहा कि इनका उद्देश्य सेना के प्रति सम्मान और युवाओं में प्रेरणा पैदा करना है। इन सैन्य प्रतीकों के ऊपर चढ़कर उनकी बेइज्जती की गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page