• Sat. Oct 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर कैंट में हकका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने तीर्थयात्रियों को दिखाई हरी झंडी, खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुई बस

ByAdmin

Oct 3, 2026

जालंधर कैंट हलके में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। वार्ड नंबर 16 के अर्बन एस्टेट फेज-1 स्थित गीता मंदिर से श्रद्धालुओं से भरी बस को खाटू श्याम धाम के लिए रवाना किया गया। जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत करवाई। इस मौके पर राजविंदर कौर थियाड़ा ने सभी श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

राजविंदर कौर थियाड़ा ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि धार्मिक स्थलों की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर होती है। उन्होंने खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा सुखद और सुरक्षित रहने की कामना की।
श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी धार्मिक भावनाओं से जुड़े ऐसे आयोजनों में शामिल होना उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी यात्रियों से यात्रा के दौरान आपसी सहयोग बनाए रखने और सुरक्षित तरीके से यात्रा पूरी करने की अपील की।

गीता मंदिर से खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुई बस
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आयोजित इस यात्रा में वार्ड नंबर 16 और अर्बन एस्टेट फेज-1 से श्रद्धालु शामिल हुए। गीता मंदिर परिसर में बस को रवाना करने से पहले श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। बस को हरी झंडी दिखाने के बाद श्रद्धालु खाटू श्याम धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान वार्ड काउंसलर मिंटू जुनेजा, प्रधान राजेश अग्रवाल, किरपाल बाली, ब्लॉक प्रधान परनीत सिंह, अनुराग अग्रवाल, मोहिंदर पाल, विजय सोंधी और रोहित सिद्धू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page