• Sat. Oct 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति पौधारोपण को बनाए जनअभियान: मेयर वनीत धीर

ByAdmin

Oct 3, 2026
देवी सहाय सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंडस्ट्रियल एरिया, जालंधर में पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल प्रशासन के सहयोग से बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए गए।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि ये पौधे भविष्य में घने पेड़ों का रूप ले सकें।
उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों का विशेष महत्व है, क्योंकि विद्यार्थी समाज का भविष्य हैं। बच्चों को शुरू से ही प्रकृति, पेड़-पौधों और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक करने से उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने स्कूल प्रशासन और स्टाफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
वनीत धीर ने कहा कि जालंधर को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाने के लिए नगर निगम के प्रयासों के साथ-साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर, संस्थान, स्कूल या आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसीपल एकता अरोड़ा ने पौधारोपण अभियान में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वाइस प्रिंसीपल मैडम रविंदर ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों को लगातार जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना भी स्कूल की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल, मुकेश, राजन, मीनाक्षी शर्मा, अनीता, मीनल, मोनिका सहित स्कूल स्टाफ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने और भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page