• Tue. Oct 6th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ दायर की याचिका

ByAdmin

Oct 6, 2026

कथित भ्रष्टाचार के मामले पर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें कोर्ट ने CBI जांच कराने के आदेश दिए थे और 2 महीने के अंदर जवाब मांगा था।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पंजाब के DGP को भेजे गए पत्रों से जुड़ा है। ED ने कथित भ्रष्टाचार और सरकारी कामकाज में कथित हस्तक्षेप के आरोपों को लेकर FIR दर्ज करने की मांग की थी। ED की ओर से पत्र भेजे जाने के बावजूद जब पुलिस की तरफ से मामला दर्ज नहीं किया गया, तो इस मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया।

मामले में बाद में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कथित भ्रष्टाचार और सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप से जुड़े आरोपों को कोर्ट के सामने रखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने इसकी जांच पंजाब पुलिस से कराने के बजाय केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का फैसला किया।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने CBI को मामले की जांच करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो से दो महीने के भीतर जांच की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इसी को लेकर पंजाब सरकार ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page