(PKL): मशहूर कपल की कुछ समय पहले वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो सहज ने खुद बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान वायरल वीडियो में सहज खुद मान रहा है कि यह वीडियो उसी की है। वीडियो में सहज ने माना की उसकी गलती है।सहज ने कहाकि जब यह वीडियो बनी थी उस समय ना तो उसे कोई जानता था और ना ही उनका कोई फेम था। इस दौरान सहज ने कहाकि अगर वह उस वीडियो को लेकर कहें तो जिस समय वह मशहूर कपल नहीं थे उस समय की कुछ वीडियो थी। सहज ने आगे कहा कि उस समय उनकी नई शादी हुई थी। इस दौरान सहज ने कहाकि हर व्यक्ति से 100 गलतियां हो जाती है। सहज ने कहा कि उसने यह नहीं सोचा था कि ऐसे यह चीज उनके आगे आ जाएगी। क्योंकि उस फोन को सहज ने चलाना छोड़ दिया था। दरअसल, उस फोन के बाद सहज ने आईफोन ले लिया था। इस बात का खुलासा सहज ने सोशल वर्कर अनमोल कवातरा से साथ बातचीत में किया है। इस वीडियो को लेकर 2 लड़कियों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। इस दौरान एक लड़की को जेल भी जाना पड़ा था।
