• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मोगा से बड़ी खबरः फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Nov 27, 2023

(PKL): मोगा में पुलिस ने फर्जी पुलिस वाले को पकड़ा है। आरोपी को के पास से फर्जी स्टिकर और फर्जी आईडी कार्ड मिला है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी फिरोजपूर के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सुचना पर यह कार्रवाई कि है। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया।

जांच अधिकारी सिरताज सिंह ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि हरप्रीत सिंह पुत्र रशपाल सिंह नाम का व्यक्ति जो फिरोजपुर जिले के गांव घल खुर्द का रहने वाला है, खुद को पुलिस अधिकारी बताता है। फिलहाल वह कोटकपूरा बाइपास के पास अपनी कार में खड़े हैं। हम अपनी पार्टी के साथ कोटकपूरा बाइपास पहुंचे और वहां जाकर हमने हरप्रीत सिंह से कार्ड के बारे में पूछा तो आरोपी ने हमें फर्जी पुलिस कार्ड दिखाया। आरोपी ने अपने कार पर भी नकली स्टिकर लगा रखा था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page