• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः फाइनेंसर को स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने मारी गोलियां, अस्पताल में भर्ती

ByPunjab Khabar Live

Nov 28, 2023

फिरोजपुर के शांति नगर से गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां फाइनेंसर पर बदमाशों ने हमला करते हुए गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि उक्त फाइनेंसर काम से वापिस जा रहा था। इस दौरान जब वह शांति नगर में पहुंचा तो स्कॉर्पियों में सवार बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी। घायल फाइनेंसर की पहचान सुखदेव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 3 हमलावार सवार थे और गाड़ी हरियाणा नबंर की बताई जा रही है। घायल सुखदेव को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। हालांकि हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में एक गोली फाइनेंस को लगी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page