आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और जालंधर कैंट हलके के इंचार्ज दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पठानकोट में नव संवत समारोह, 14 शहरों में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ और 21 शहरों में रामायण आधारित ‘हमारे राम’ नाट्य प्रस्तुति का मंचन करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी पंजाब के विभिन्न शहरों में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पंजाब के इतिहास में इससे पहले किसी भी सरकार ने सनातन धर्म के प्रचार के लिए इतने बड़े स्तर पर प्रयास नहीं किए। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार यह पहल कर रही है और भविष्य में भी सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार जारी रहेगा।
