• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः बाप बेटे ने की युवक हत्या, फिर लाश के 15 टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके

ByPunjab Khabar Live

Nov 29, 2023

(PKL): मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पिता पुत्र ने युवक की डंबल मारकर हत्या कर दी, इसके बाद शव के टुकड़े टुकड़े करके पॉलिथीन में पैक करके शहर के अलग अलग जगह पर फेंक दिए ताकि किसी को शक न हो। मामले में जनकगंज थाना पुलिस ने खुलासा करके दोनों आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की तह तक पहुंची तो पता चला कि इस खौफनाक वारदात पिता-पुत्र कल्लू खान और नाजिम खान ने अंजाम दिया है। उन्होंने राजू खान को अपने घर पर राजीनामा करने के लिए बुलाया और फिर उसके सिर पर डंबल मार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पिता-पुत्र ने मिलकर बका और छुरी से उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और फिर इन टुकड़ों को 15 पॉलिथीन में पैक करके अलग-अलग जगह पर ठिकाने लगा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page