• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर सहित कई जिलों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

ByPunjab Khabar Live

Nov 30, 2023

(PKL): जालंधर में आज सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी येलो अलर्ट के अनुसार आने वाले कुछ घंटों तक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोहाली, लुधियाना, फगवाड़ा, कपूरथला, जालंधर और रोपड़ में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इन जिलों में मौसम विभाग ने सचेत रहने की हिदायत दी है। इतना ही नहीं, यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, 11 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश का अलर्ट दिया गया है और सुबह से इन जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते हीट लॉक के कारण दिन के अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में आज गिरावट देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page