• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर, डीसी ने जारी किए आदेश

ByPunjab Khabar Live

Sep 5, 2022

(PKL): महानगर में श्री बाबा सोढल मेले के उपलक्ष्य में डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने जालंधर के सभी सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में 9 सितंबर को बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। बता दें कि यह अवकाश पंजाब सरकार के अधीन आते सरकारी कार्यालयों में होगा जबकि केंद्र सरकार के अधीन आते सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज रूटीन की भांति होगा। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने सोढल मंदिर परिसर के आसपास के 1 किलोमीटर क्षेत्र में मीट शराब और अंडे की दुकानें बंद रखने के आदेश भी जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page