• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी ख़बरः पूर्व कांग्रेस मंत्री साधु धर्मसोत और गिलजियां के भतीजे को मिली हाईकोर्ट से जमानत

ByPunjab Khabar Live

Sep 5, 2022

(PKL): जंगलात घोटाले के केस में फंसे पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को जमानत मिल गई है। सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यह राहत दी। साधु सिंह धर्मसोत के अलावा पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत गिलजियां को भी जमानत मिल गई है। हालांकि अभी इस बारे में हाईकोर्ट का विस्तृत आदेश आना बाकी है। धर्मसोत और दलजीत गिलजियां इस वक्त करप्शन केस में जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई में सरकार और पूर्व मंत्री के वकीलों में बहस हुई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने फैसला रिजर्व रख लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page