(PKL): मॉडल हाउस में लाली मोबाइल हाउस से चोर पुराने मोबाइल और एसेसरीज, नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान के कर्मी ने बताया कि 3 चोर छत के जरिए दुकान में घुसे और 40 से 50 हजार का सामान लेकर फरार हो गए। जिसमें पुराने फोन, एसेसरीज, 5 हजार कैश और एक एलईडी शामिल है। मौके पर पहुंचे एएसआई सरकारी लाल ने बताया कि चोरों ने पुराने मोबाइल एलईडी चोरी करके ले गए है। सीसीटीवी फुटेज उनके हाथ लगी है। मामले की जांच की जा रही है।
