(PKL): पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी के बीच पंजाब में यैलो अलर्ट घोषित किया गया है, वहीं घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा अगले 2 दिन घने कोहरे की चेतावनी दी गई है व सावधानी अपनाने का परामर्श जारी किया गया है। पंजाब के कई जिलों में गत दिवस बारिश होने से अधिकतम तापमान में 5 तक की गिरावट दर्ज हुई थी। धुंध के चलते ठंड बढ़ी और ठिठुरन ने प्रभावित किया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ों में हिमपात होने से मैदानी इलाकों में सर्दी जोर दिखा रही है। वहीं अगले कुछ दिनों में कंपकंपाने वाली सर्दी शुरू होने के आसार बन चुके हैं। चेतावनी के मुताबिक 1-2 दिनों तक पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश पड़ने के संभावना है। बारिश पड़ने के साथ-साथ बादल छाए रहेंगे। इसके चलते सूर्य की आंख-मिचौली से पारा और गिरेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में सर्दी का जोर महसूस होगा। आज के आकड़ों के मुताबिक पंजाब के बार्डर एरिया व पहाड़ी इलाकों के साथ लगते सीमावर्ती जिलों में ठंड का जोर अधिक रहा। वहीं, कई जिलों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते सर्दी ने अपना जोर दिखाया। वहीं, बारिश का अलर्ट होने के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।
