• Thu. Feb 5th, 2026

बड़ी खबरः संजय सिंह के खिलाफ ED ने दाखिल की 60 पन्‍नों की चार्जशीट

ByPunjab Khabar Live

Dec 2, 2023

(PKL): आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में आरोपपत्र दायर कर दिया है। ईडी ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट में संजय सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ये चार्जशीट 60 पेज की बताई जा रही है। अदालत ने संजय सिंह की जमानत याचिका पर ईडी से छह दिसंबर तक जवाब मांगा था। संजय सिंह अभी जेल में कैद हैं। धन शोधन रोधी एजेंसी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति के बनाने और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को लाभ हुआ। हालांकि, संजय सिंह ने आरोपों का खंडन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page