• Thu. Feb 5th, 2026

अभी-अभी बड़ी खबरः खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की हुई मौत

ByPunjab Khabar Live

Dec 5, 2023

पाकिस्तान में छिपकर बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, लखबीर सिंह रोडे की 2 दिसंबर को पाकिस्तान में हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई। खबर लीक ना हो इसके चलते चोरी छिपे पाकिस्तान में सिख रीति-रिवाज से लखबीर सिंह रोडे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखबीर सिंह रोडे, जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा है। लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत के खिलाफ पंजाब में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। लखबीर सिंह रोडे भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) को पाकिस्तान से संचालित कर रहा था।

इस साल अक्टूबर माह में पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोगा के कोठे गुरुपारा (रोडे) गांव में छापेमारी की थी। इस दौरान लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त कर वहां नोटिस चिपकाया गया था। लखबीर सिंह पर गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत 1967 की धारा 33 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान में छिपकर बैठा था और उसे आईएसआई का समर्थन प्राप्त था। पंजाब की खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी थी कि इन्होंने पंजाब में आतंक मचाने के लिए कई स्लीपर सैल तैयार कर रखे थे, जिनका प्रयोग वे कभी भी कर सकते हैं। लखबीर सिंह रोडे पर दिल्ली में केस दर्ज था, जिस पर कोर्ट ने उसकी कुल जमीन का 1/4 हिस्सा जो 10 कनाल से ज्यादा बनता है, सील करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश कार्रवाई करते हुए एनआईए की टीम ने उसकी जमीन को सील करते हुए उस पर सरकारी बोर्ड लगा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page