• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

CID फेम दिनेश फडनीस का हुआ निधन

ByPunjab Khabar Live

Dec 5, 2023

टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। सीआईडी में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने के लिए मशहूर दिनेश फडनीस का निधन हो चुका है। वो कल रात से ही वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और लगभग 12 बजे के करीब उनकी मौत हो गई। टीवी के हिट शो CID में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाकर फेमस होने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का कल रात चार दिसंबर को निधन हो गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहे अभिनेता की कल रात करीब 12 बजे मौत हो गई। दिनेश फडनीस अपने पीछे अपनी पत्नी और एक छोटी सी बेटी तनु को छोड़ कर चले गए। दिनेश के निधन से इस वक्त पूरे इंडस्ट्री में गम का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश की हालत गंभीर थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह लीवर डैमेज की समस्या से जूझ रहे थे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है जिसे दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था और बताया कि उनका लिवर डैमेज था। वहीं हाल ही में दिनेश के निधन की खबर भी उनके करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने एक वेब पोर्टल के जरिए दी और बताया कि- ‘हां, ये सच है कि वह अब नहीं रहे। उन्होंने लगभग 12:08 बजे आखिरी सांस ली। मैं अभी उनके घर पर हूं। उनका अंतिम संस्कार आज होगा। सीआईडी के लगभग सभी लोग अभी यहां मौजूद हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page