दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएमडब्ल्यू व हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार दो कारोबारियों की मौत हो गई। केएमपी एक्सप्रेसवे पर बिलासपुर थाना के पास ये हादसा हुआ। जहां रविवार को 7 बाइकर्स गुरुग्राम व दिल्ली से राइड करने अपनी बाइकों पर निकले थे। ये सभी मुंबई हाईवे पर जाने के बाद सोहना से केएमपी होकर एनएच-48 जा रहे थे। केएमपी एक्सप्रेसवे पर इनके आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे उसके पीछे आ रही दो कारों और एक कैंटर की टक्कर हो गई। इसी बीच पीछे सी आ रहे दोनों कारोबारियों की बाइक सबसे पीछे वाले कैंटर में जाकर टकरा गए। जिससे दोनों की मौत हो गई।
