• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : गहरे बोरवेल में गिरी 5 साल की मासूम

ByPunjab Khabar Live

Dec 5, 2023

मध्य प्रदेश में बोरवेल में बच्चों के गिरने की सूचना आती रहती है। एक बार फिर राजगढ़ जिले में एक बच्ची बोरबेल में गिर गई है. जिसके बाद चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है. घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई है. कुछ देर बाद टीम के पहुंचने की गुंजाईश है। पूरा मामला प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ तहसील के पिपल्या रसोड़ा गांव का है. बता दें कि गांव में खेत में खुला बोरवेल था जिसमें 5 साल की मासूम गिर गई है. बच्ची का नाम माही बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि बोरवेल की गहराई 30 फीट है. घटना के बाद सूचना प्रशासन और रेस्क्यू टीम को दे दी गई है. जल्द ही टीम घटना स्थल पर पहुंचेगी. राजगढ़ जिले में पांच साल की बच्ची बोरवेल के गड्डे में गिर गई। 25-30 फिट गहराई पर फंसे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार बोड़ा थाने के गांव पीपल्या सरोड़ा गांव के इंदर सिंह की 5 वर्षीय बेटी माही बोरवेल में गिर गई है। बोरवेल कहां था और बच्ची कैसे गिरी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page