• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

फाइनल हुआ इस युवा CM का नाम, जानें कब ले सकते हैं शपथ

ByPunjab Khabar Live

Dec 5, 2023

तेलंगाना में शानदार प्रदर्शन कर सत्ता में काबिज होने वाली कांग्रेस ने राज्य के लिए अपने मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है। इस संघर्षपूर्ण चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड सीट दिलाने वाले रेवंत रेड्डी प्रदेश के अगले सीएम होंगे। बताया जा रहा है कि रेवंत रेड्डी 7 दिसंबर को शपथ ले सकते है। हालाँकि यह साफ़ नहीं की वह अकेले शपथ लेंगे या उनके साथ मंत्रियों का भी शपथ होगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पांच राज्यों में हुए चुनाव में सिर्फ तेलंगाना में ही बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने 119 सीटों वाले तेलंगाना में 64 सीट हासिल की है। वही भारत राष्ट्र समिति को 39, भाजपा को 8, एआईएमआईएम को 7 जबकि एक सीट अन्य के खाते में गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page