• Thu. Feb 5th, 2026

अभी अभी बड़ी खबरः राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की पंजाब की इस जेल से रची गई थी साजिश!

ByPunjab Khabar Live

Dec 6, 2023

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से राजस्थान की राजधानी में तनाव है। इस हत्याकांड से गुस्साए राजपूत समुदाय के संगठनों ने आज (बुधवार) जयपुर बंद का आह्वान किया है। केंद्रीयमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत पर शोक जताया है। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोगामेड़ी पर गोली चलाने वाले दोनों हमलावरों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि हत्‍या के आरोपियों की पहचान नितिन फौजी और रोहित राठौड़ के रूप में हुई है। नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि रोहित राठौड़ मकराना का रहने वाला है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। खबरों के अनुसार गोगोमेड़ी की हत्या की साजिश पंजाब के बठिंडा जेल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर संपत नेहरा ने रची थी। पुलिस द्वारा इसकी जांच के लिए बठिंडा की जेल का दौरा करने की बात सामने आयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page