• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पटियाला से बड़ी खबरः स्कूल वैन में लगी आग, मची अफरा तफरी

ByPunjab Khabar Live

Dec 7, 2023

पटियाला एसएसटी नगर में स्थित श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छोटे बच्चों की स्कूल वैन में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा कि जब बच्चों को क्लास से छुट्टी हुई तो वे स्कूल वैन में बैठने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही कुछ बच्चे वैन में बैठे उसी वक्त स्कूल वैन में आग लग गई। जिसके बाद बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों की देखभाल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page