• Sun. Feb 22nd, 2026

होशियारपुर से बड़ी खबरः जालंधर-पठानकोट हाईवे पर बस और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 2 लोगों की मौत

ByPunjab Khabar Live

Dec 7, 2023

होशियारपुर में सुबह बस और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। दरअसल, किसान शुगर मिल में गन्ना डालकर वापस अपने घर जा रहे थे, जब वह मुकेरियां के गांव मुसाहिबपुर के पास माई इंडिया ढाबा के पास पहुंचे तो जालंधर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली दो-तीन हिस्सों में टूट गई। यहा हादसा जालंधर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर हुआ। इस हादसे में टूरिस्ट बस की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय परवीन सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी नथुवाल थाना मुकेरियां और ट्रैक्टर चालक 40 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी गुड़ा कलां थाना नंगल भूर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page