• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः पुलिस कमिश्नर का एक्शन, थाने के SHO के खिलाफ किया मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Dec 8, 2023

जालंधर में पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आते थाने के इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, थाने के प्रभारी के द्वारा पिछले दिनों कई आपराधिक मामले भी हल किए गए थे, लेकिन इसी बीच ख़ुद थाने के इंस्पेक्टर ने बड़ा कांड कर दिया है। थाना रामामंडी के इंस्पेक्टर राजेश अरोड़ा ने तीन लाख रुपए रिश्वत ली थी जिस मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राजेश अरोड़ा ने एक स्पा सेंटर में रेड की थी जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने जाँच के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अधिकारिों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page