• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः स्वाइन फ्लू का पहला केस आया सामने, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

ByPunjab Khabar Live

Dec 8, 2023

पंजाब में स्वाइन फ्लू का पहला केस सामने आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मामले की जानकारी नोडल अधिकारी डाॅ. गगनदीप सिंह गरोड़ ने दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में पंजाब में स्वाइन फ्लू की एक महिला मरीज सामने आई है। यह मरीज डीएमसी लुधियाना में भर्ती है। बताया जा रहा है कि मरीज अब ठीक है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जन, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेजों और एम्स को पत्र जारी कर रोकथाम के लिए नये दिशानिर्देश जारी करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page