• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

नेशनल हाईव पर बस और वैन की आमने-सामने टक्कर, हादसे में 5 की मौ’त

ByPunjab Khabar Live

Feb 21, 2026

मध्यप्रदेश के भिंड में देर रात बस और वैन की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनका ईलाज चल रहा है। हादसा इतना दर्दनाक था कि 4 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई।

नेशनल हाईवे पर ढाई बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे पर रात ढाई बजे बस और वैन के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। हादसा के बाद वैन पूरी तरह से चिपक गई और उसमें सवार लोग अंदर फंसे ही रह गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को एम्बुलेंस से ग्वालियर रेफर किया गया। फिलहाल, घायलों का ग्वालियर में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page