• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कपूरथला में सुखपाल खैहरा के घर के बाहर माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद

ByPunjab Khabar Live

Feb 23, 2026

कपूरथला के गांव रामगढ़ में उस समय स्थिति बहुत तनावपूर्ण हो गई जब प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के निवास से जुड़ी कथित गैरकानूनी निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई को लेकर खैहरा और उनके समर्थकों में भारी रोष व्याप्त हो रहा है।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल उस हिस्से पर की जा रही है जो गैरकानूनी निर्माण के घेरे में आता है। उनके अनुसार यह कदम नियमों के अनुसार उठाया गया है। सुखपाल सिंह खैहरा ने इसे सीधे तौर पर ‘राजनीतिक बदला लेने’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि “सीएम भगवंत मान के अवैध आदेशों पर मेरे घर के हिस्से को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती तोड़ा जा रहा है।”

खैहरा की अपील के बाद बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर के बाहर इकट्ठे होने लगे हैं। किसी भी हिंसक टकराव को रोकने के लिए इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कई जिलों के पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं। समर्थकों की ओर से सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की जा रही है। विपक्षी पक्ष भी इस कार्रवाई की निंदा कर रहा है, जबकि सत्ता पक्ष इसे केवल ‘कानूनी प्रक्रिया’ बता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page