• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में 3 नाबालिग लड़कियां लापता, सीसीटीवी में दिखीं आखिरी बार

ByPunjab Khabar Live

Feb 24, 2026

जालंधर के सुंदर नगर इलाके से सोमवार शाम तीन नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता लड़कियों में दो सगी बहनें (12 और 13 वर्ष) और उनकी 16 वर्षीय सहेली शामिल हैं। दोनों बहनें चौथी और पांचवीं कक्षा की छात्राएं बताई जा रही हैं। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में तीनों को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाते देखा गया है, जिसके आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

परिजनों ने बताया कि वे सुबह रोजाना की तरह काम पर चले गए थे और शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौटे तो बेटियां कमरे में नहीं थीं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही अशोक मीणा, एसीपी नॉर्थ, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

एसीपी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी और अलग-अलग टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। जांच के दौरान इलाके के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई, जिसमें तीनों लड़कियां सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर निकलती नजर आईं। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आगे की कड़ियां जोड़कर उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page