• Sat. Dec 13th, 2025

बड़ी खबर : करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Dec 10, 2023

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के तीन अन्य आरोपियों को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार में ले लिया। ये चंडीगढ़ सेक्टर 22A में शराब ठेके के ऊपर बने कमरे में छिपे थे। गिरफ्तार किए गए दो आरोपी- रोहित राठौड़ और नितिन फौजी, हत्या के मुख्य गुनहगार हैं। तीसरे आरोपी के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को राजस्थान पुलिस के साथ ज्वॉइंट ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली है। तीनों आरोपियों को दिल्ली क्राइम ब्रांच के ऑफिस लाया गया, जहां से पुलिस इन्हें लेकर जयपुर निकल गई है। इससे पहले शनिवार को जयपुर पुलिस ने शूटर्स की मदद करने वाले रामवीर को गिरफ्तार किया था। ये शूटर नितिन फौजी का दोस्त है। रोहित ने ली थी गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी

शनिवार रात गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक रोहित राठौड़ (रोहित गोदारा) गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की गैंग का गुर्गा है। उसने गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

गोदारा 2022 में फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाकर देश से बाहर भाग गया था। गोदारा विदेश जाने से पहले बीकानेर के लूणकरणसर में कपूरियासर में रहता था। चूरू के सरदारशहर में 2019 में भींवराज सारण की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी था। गैंगस्टर राजू ठेहट के मर्डर की भी गोदारा ने जिम्मेदारी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page