• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबर : गणपति ज्वैलर का मालिक गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Dec 10, 2023

जालंधर के मशहूर ज्वैलर न्यू गणपति के मालिक सौरभ खन्ना पर पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर ज्वैलर को गिरफ़्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ज्वैलर के द्वारा किसी से रुपए लेने के लिए कुछ लोगों को मारपीट के लिए उनके आफिस भेजा गया था। आरोप है कि जिसके बाद रूपए लेने गए युवकों ने वहां पर अली मोहल्ले के व्यक्ति से मारपीट शुरू कर दी।

इस मामले में घायल व्यक्ति के बयानों पर थाना चार की पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद ज्वैलर सौरभ खन्ना को गिरफ़्तार कर लिया है। सौरभ के द्वारा किसी से 8 लाख रूपए लेने के बदले युवकों को भेज मारपीट करने का आरोप लगा है। हालाँकि सौरभ के द्वारा आरोपों को नकारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page