सीआईए की टीम ने एमपी से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों 10 देसी पिस्तौल .32 बोर सहित 10 मैगजीन बरामद की है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गुरदासपुर, अजीतपाल सिंह उर्फ शालू पुत्र हरबंद सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी दौरान दोनों को काबू किया है। पुलिस ने कहा उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी जो कि मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर पंजाब में सप्लाई करते है।
जिनके पास भारी मात्रा में अवैध हथियार है। जो आज भी अवैध हथियारों की सप्लाई देने के लिए परागपुर चौंक की ओर आ रहे है। इस दौरान परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी फगवाड़ा की ओर से आ रहे शकी व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग दौरान दोनों के कब्जे से 10 देसी पिस्तौल .32 बोर, 10 मैगजीन बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला है कि दिलप्रीत ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उसके पिता बिजली का काम करते है। वहीं अजीत ने भी 12वीं पढ़ाई की है। दिलप्रीत ने अपने पास के गांव के अजय कुमार के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से हथियार की खेप लेकर आया था। दोनों आरोपियों ने एक एक वैपन अपने पास भी रखा हुआ है।
