• Sat. Dec 13th, 2025

लुधियाना से बड़ी खबरः कांग्रेस नेता ने जेल से बीमारी का बहाना बनाकर आया बाहर, शादी में डाला भांगड़ा, हुआ विवाद, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Dec 12, 2023

लुधियाना में हवालाती कांग्रेसी नेता का शादी में भांगड़ा डालने का वीडियो सामने आया है। साहनेवाल का लक्की संधू कई संगीन धाराओं में जेल में बंद है। लक्की संधू ने जेल में बीमारी का बहाना बनाया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे चंडीगढ़ PGI में चैकअप करवाने के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया। जिला पुलिस के साथ मिलीभगत कर लक्की संधू लुधियाना के रायकोट एरिया में एक शादी में पहुंच गया। वहां वह अपने भाई के साथ वीडियो में डांस करता हुआ नजर आया। यहां उसने पंजाबी सिंगर अंग्रेज अली के गानों पर भांगड़ा डाला और पैसे उड़ाए।

लक्की संधू पर केस दर्ज करवाने वाले गुरवीर सिंह गारचा ने वीडियो के साथ शिकायत CM भगवंत मान, DGP गौरव यादव और जेल प्रशासन को भेजी है। गुरवीर सिंह ने कहा कि उसके बयानों पर लक्की संधू के खिलाफ 2 केस दर्ज हैं। एक मोहाली में हनीट्रैप तो दूसरा लुधियाना के मॉडल टाउन थाने में धमकी देने का केस उसने दर्ज कराया हुआ है। जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने कहा कि लक्की संधू की रीढ़ की हड्‌डी में दिक्कत थी। डॉक्टरों के कहने पर उसे PGI भेजा गया था। उसे यूरिन और शौच में भी दिक्कत आती थी। PGI से आने के बाद वह शादी में चला गया। इस मामले में उन्होंने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल को पत्र लिख दिया है। पुलिस के जो मुलाजिम उसे शादी में लेकर गए, उनके खिलाफ कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के लेवल से ही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page