• Sat. Dec 13th, 2025

जालंधर से बड़ी ख़बरः पूर्व सीएम की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Sep 7, 2022

(PKL): जालंधर में कुछ दिन पहले पूर्व सीएम शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने वाले शरारती अनसरों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू जल्द ही इस मामले को लेकर खुलासा कर सकते है। आरोपियों की पहचान रमन सिंह गिल और सैम मसीह के रूप में हुई है। यह दोनों अमृतसर जिलें के रहने वाले है। बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम भगंवत मान के जालंधर दौरे के एक दिन पहले अंबेडकर चौंक पर पूर्व सीएम शहीद बेअंत सिंह की प्रतिम पर देश विरोधी नारे लिखे गए थे। इस घटना को अंजान देने के लिए 5 आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। यह आरोपी नारे लिखने के बाद स्काई लार्क चौक, पटेल चौक और मकसूदां चौक से होते हुए अमृतसर की तरफ निकल गए थे। हालांकि तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page