• Sun. Mar 22nd, 2026

पाक की बड़ी साजिश हुई नाकाम: बीएसएफ ने पकड़ी 38 करोड़ की हेरोइन, साथ कारतूसों का जखीरा किया बरामद

ByPunjab Khabar Live

Sep 7, 2022

(PKL): पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में लगातार नशे की खेप भेजी जा रही है। वहीं मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नापाक इरादों पर पानी फेर देते हैं। 24 घंटे के भीतर ही बीएसएफ जवानों ने फाजिल्का में पाकिस्तानी तस्करों के प्लान को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ की 66 बटालियन के जवानों ने गांव मुहर जमशेर में 38 करोड़ रुपये की 6.370 किलोग्राम हेरोइन, 190 ग्राम अच्छी गुणवत्ता वाली अफीम और बड़ी तादाद में कारतूस पकड़े हैं। रात में ही बीएसएफ जवानों ने तस्करों पर फायिंग की। मगर वह अंधेरे का फायदा उठा भगाने में कामयाब हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page