जालंधर कपूरथला रोड़ पर स्थित बस्ती इब्राहिम खां में आज रात फायरिंग की सूचना है। पता चला है कि पीएपी में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह ने डीड राइटर के बेटे पर फायर किया। पुलिस ने आरोपी डीएसपी को हिरासत में ले लिया है।
सरेआम फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। जालंधर देहात पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके से 2 खोल बरामद किए हैं। कपूरथला रोड़ पर स्थित गांव मंड से सटे बस्ती इब्राहम खां निवासी डीड राइटर गुरमेज ने बताया कि आज गांव के सरपंच के घर कार्यक्रम था। जहां पर लोग इकट्ठा थे।
रात के समय उनका बेटा गुरजोत अपने दोस्तों के साथ वहां से गुजर रहा था कि रास्ता देने की बात पर कार्यक्रम में आए एक व्यक्ति ने विवाद शुरू कर दिया। गुरमेज का आरोप है कि खुद के पंजाब पुलिस का डीएसपी बनाने वाले व्यक्ति ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली और फायर कर दिए। फायरिंग की घटना से गांव में अफऱातफरी मच गई।
गुरमेज ने मुताबिक गांव के सरपंच ने उकत्त व्यक्ति से रिवाल्वर छीन कर अपने पास रखी। गोली के दो खोल बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही जालंधर देहात की पुलिस मौके पर पहुंची है। डीएसपी करतारपुर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से फायरिंग के आरोपी डीएसपी दलबीर सिंह को हिरासत में लिया है। डीएसपी दलबीर सिंह पीएपी मे तैनात है।
डी.एस.पी. बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के पश्चात सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
