जालंधर में पार्टी में हथियार लहरा कर नाचने वाले को पुलिस पकड़ने गई तो आरोपी ने छत से चलांग लगा दी और टांग टूट गई। इलाज के लिए आरोपी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
कुछ दिन पहले पार्टी दौरान हथियार लहरा कर नाचने की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिस पर एक्शन लेते हुए थाना रामा मंडी की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गया और छत से चलांग लगा दी।
इलाज के लिए आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ठीक होने पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी दिखा कर कोड पर पेश करें रिमांड पर लेगी। जानकारी अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।
