जालंधर में लुटेरों ने अपना आतंक इस कदर मचाया हुआ है कि अब आम लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। घटना जालंधर के उधम सिंह नगर के नज़दीक ओहरी अस्पताल के पास की बताई जा रही है। जहां में स्कूटरी पर आए तीन लुटेरों ने रिवाल्वर दिखा बैटरी वाले आटो रिक्शा में बैठे 6 लोगों से लूट कर ली। लुटेरों ने आटो को रास्ते में रोककर उसमें बैठी सवारियों को रिवाल्वर दिखाकर उनसे 50 हज़ार रुपए ओर पाँच मोबाइल छीन लिए।
