• Thu. Feb 5th, 2026

बड़ी खबरः अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

ByPunjab Khabar Live

Dec 18, 2023

भारत का मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। अफवाह है कि पाकिस्तान के कराची में दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया गया है, जिससे डी कंपनी में हड़कंप मच गया है। हालात गंभीर होने पर उसे कराची के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स दावा कर रहे है कि दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा भी दावा है कि किसी अनजान शख्स ने उसे जहर दे दिया है। वहीं, दाऊद की गैंग के पूर्व सदस्य ने बताया कि दाऊद गंभीर बीमारी के चलते कराची के अस्पताल में भर्ती है। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है जहां सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही जा सकते हैं।

एक टीवी न्यूज ने भी सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं का हवाला देते हुए कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। बता दें कि 65 वर्षीय भगोड़ा डॉन दाऊद इब्राहिम दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचते हुए कई वर्षों से पाकिस्तान के कराची में रह रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बता दे कि इसको लेकर पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं को जिक्र किया। उन्होंने किसी बड़ी घटना को लेकर शक जताते हुए कहा कि पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काम नहीं कर रहे हैं।

यूट्यूब, गूगल आदि का सर्वर डाउन है। बता दें कि दाऊद इब्राहिम 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड था। धमाको को अंजाम देने के बाद वो भारत छोड़कर दुबई भाग गया था। इसके बाद उसने पाकिस्तान में अपना ठिकाना बना लिया। वहीं, साल 2003 में उसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page