• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः लंदन में लापता हुए युवक की हुई मौत

ByPunjab Khabar Live

Dec 19, 2023

सुनहरे भविष्य के लिए विदेशों में गए पंजाबियों के लेकर दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच जालंधर के युवक की लंदन में लापता होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पिछले 3 दिन से युवक की तालाश जारी थी। युवक की पहचान गुरशमन सिंह भाटिया (उम्र 23) निवासी मॉडल टाऊन के रूप में हुई है। गुरशमन सिंह भाटिया को लेकर अब खबर सामन आई है कि युवक की विदेश में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गुरशमन सिंह भाटिया की मौत समुंद्र में डूबने से हुई है। उसके पिता यूके रवाना हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार लापता युवक पिछले साल दिसंबर में लंदन गया था, जहां पर लॉफबोरी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएट कर रहा था। लापता होने वाले दिन 15 दिसंबर को भी यूनिवर्सिटी पढ़ने गया था और अंतिम समय उसे पूर्व लंदन के कैनरी वार्फ में देखा गया था। युवक के मरने की सूचना मिलने से परिवार गहरे सदमे में है। लापता युवक लंदन में उसके दोस्त ढूंढने को लेकर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके विदेश मंत्रालय से इसके लिए मदद भी मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page